ब्रम्हर्षि समाज ने राजेश ठाकुर को कॉंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनने पर जताया आभार
राजेश ठाकुर को झारखंड प्रदेश कॉंग्रेस के अध्यक्ष बनाये जाने पर चय परगना ब्रम्हर्षि समाज ने पार्टी व उनके पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस बाबत चय परगना ब्रम्हर्षि समाज के अध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा कि राजेश ठाकुर एक सौम्य, मृदुभाषी व सुलझे हुये राजनेता हैं, जिसका लाभ निश्चित रूप से उनकी पार्टी को मिलेगी। ठाकुर सभी समाज व समुदाय में अपनी साफ व ईमानदार छवि को लेकर आदरणीय हैं। उन्हें यह जिम्मेवारी दे कर पार्टी ने हम सभी को गौरवान्वित होने का अवसर प्रदान किया इसके लिए उन्हें आभार। वहीं कॉंग्रेस प्रखंड महासचिव रामफल सिंह ने पार्टी के द्वारा लिया गया निर्णय को सफलता की कुंजी बताते हुये इससे मिलने वाली सांगठनिक लाभ की बात कही। उन्हीने कहा ठाकुर के प्रदेश अध्यक्ष बनने से पार्टी को राज्य में और मजबूती मिलेगी साथ ही पार्टी का जनाधार भी बढ़ेगा। प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर समाज के लोगों ने उन्हें बधाई व शुभकामनायें भी दी।
बधाई देने वालों में राम लगन सिंह, राम बृक्ष सिंह, सत्यानंद सिंह, अर्जुन सिंह, सुखदेव सिंह, राम जीवन सिंह, सुरेंद्र सिंह, दिनेश शर्मा, हीरा सिंह, राज किशोर सिंह, राम प्रकाश सिंह, राधिका पांडेय, दीपू सिंह, सुभन शर्मा, नवीन सिंह, अरविंद कुमार सहित सभी ब्रम्हरषिओं ने बधाई देते हुये हर्ष व्यक्त किया।
अक्सर अंसारी , चौपारण
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View