गर्भवती बेटी की गला रेत कर पिता ने की हत्या , बेटीकी अंतरजातीय प्रेम विवाह करने से पिता था नाराज
धनबाद । जिले के झरिया बर्फकल के रहने वाले सब्जी विक्रेता राम प्रसाद साव ने बुधवार को गाेविंदपुर के बड़ा नावाटांड़ में अपनी बड़ी बेटी 19 वर्षीया खुशी की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना काे अंजाम देने के बाद माैके से वह फरार हाे गया। घटना बुधवार की शाम 4:30 बजे की है। राम प्रसाद पत्नी सुनीता के साथ जमीन दिखाने के बहाने बेटी काे बड़ा नावाटांड़ ले गया था। वहाँ बातचीत के दाैरान पीछे से बेटी का गला काट दिया। माैके पर ही बेटी की माैत हाे गई। घटना के बाद सुनीता झरिया थाना पहुँची और घटना की जानकारी दी।
झरिया पुलिस से सूचना मिलने के बाद रात 9 बजे डीएसपी हेडक्वार्टर अमर पांडेय और गाेविंदपुर थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुँच कर मामले की छानबीन की। शव का पंचनामा करने के बाद शव थाना लाया गया। घटना का कारण बेटी का अंतरजातीय प्रेम विवाह बताया जा रहा है। पिता इस शादी से बेहद नाराज था और बेटी से संबंध तोड़ लिया था। वह बेटी को शादी करने पर सजा देना चाहता था। इंटर पास खुशी सात माह पहले झरिया में ही रहने वाले करण बाउरी से भागकर शादी रचा ली थी।
शादी करने के बाद खुशी पति के साथ गाेविंदपुर में किराए के मकान में रह रही थी। खुशी गर्भवती थी। करण एक स्थानीय पेट्राेल पंप पर काम करता है। गुरुवार काे पत्नी के जरिए उसने बेटी से मिलने व जमीन दिखाने की इच्छा जताई। गोविंदपुर में पेट्रोल पंप पर ही बेटी से माता-पिता मिले। वहाँ से पैदल ही जमीन दिखाने ले गए। इसी बीच मौका ताड़ पिता ने गला काटकर बेटी को मार डाला। पत्नी काे इस बात जरा भी अंदेशा नहीं था कि बेटी की पति हत्या कर देगा। वहीं हेडक्वार्टर डीएसपी अमर पांडेय ने बताया कि मामला प्रथमदृष्ट्या ऑनर किलिंग का लग रहा है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जाँच कर रही है।
हत्या के बाद पत्नी ने किया पति काे पकड़ने का प्रयास : घटना काे अंजाम देने के बाद पत्नी ने हत्यारे पति काे पकड़ने का प्रयास किया। उसके पीछे दाैड़ी भी लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। माैके से भागने में वह सफल हाे गया। जिस जगह हत्या की घटना काे अंजाम दिया गया, वहाँ काफी सुनसान था। बेटी की हत्या के बाद वह राेती-चिल्लाती रही लेकिन किसी ने भी आवाज नहीं सुनी। फिर वहाँ से वह किसी तरह से निकली। गाेविंदपुर थाना जाने के बजाय झरिया थाना गई। झरिया पुलिस काे सूचना मिलने के बाद गाेविंदपुर पुलिस काे हत्या हाेने की जानकारी मिली।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View