हाथियों द्वारा तोड़े गए घर की खबर सुन जिलाध्यक्ष रमेश टुडू घटना स्थल पहुँचे , सरकारी मुआवजा दिलवाने का किया आग्रह
टुंडी विधानसभा अंतर्गत पश्चिमी टुंडी के हाथीटांड टोला में एतवारी मुर्मू के हाथियों द्वारा तोड़े गए घर की खबर सुन जिलाध्यक्ष रमेश टुडू घटना स्थल पहुँचे एवं तोड़े गए घरों का जायजा लिया। इस प्रश्चात जिलाध्यक्ष ने फोन के माध्यम से टुंडी वन विभाग के रेंजर विनोद ठाकुर से बात कर हुए नुकसान का आकलन कर सरकारी मुआवजा दिलवाने का आग्रह किया। साथ ही ग्रामीणों के आने-जाने के कच्चे सड़क को बनवाने का भी जिलाध्यक्ष जी से अनुरोध किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने जल्द ही कच्चे सड़क को सरकारी मदद से बनाने का आश्वासन दिया।
इस दौरान मुख्य रूप से जिला प्रवक्ता अरुनव सरकार, बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष रतिलाल टुडू, मुखिया रामेश्वर बास्की, मुखिया श्रवण टुडू, अरुण कुमार दास, सुनील मुर्मू प्रकाश वर्मा, कनक कुमार गुप्ता, बाबुलाल मुर्मू, सज्जाद अंसारी, नसीम अंसारी, विद्याधर मुर्मू आदि उपस्थित थे।

Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें

Quick View