16 जून तक बढ़ाया गया झारखंड में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह
झारखंड में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह फिर से बढ़ा दिया गया है। इस बार इसे 16 जून तक बढ़ाया गया है। गाइडलाइन्स में भी बदलाव किये गये हैं। राज्य में शनिवार शाम 5 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान सिर्फ इमर्जेंसी सेवाओं को छूट मिलेगी। अब 23 जिलों में पाबंदियों पर छूट दी गई है। वहीं इन 23 जिलों में सैलून खोलने की इजाजत भी दी गई है। पहले जिन 9 जिलों में छूट नहीं मिली थी अब उन जिलों में भी दुकानें 4 बजे तक खुलेंगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज सीएम सचिवालय में हुई आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
रांची, धनबाद, बोकारो, देवघर, गुमला, गढ़वा, हजारीबाग व रामगढ़ जिले में कपड़ा, ज्वैलरी, कॉस्मेटिक और जूते की दुकानें खोलने की इजाजत अभी नहीं मिली है। जमशेदपुर में पहले की ही तरह पाबंदियाँ जारी रहेंगी। दुकानें 2 बजे तक ही खुलेंगी।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View