पति की तलाश में केरल से धनबाद पहुँची पत्नी, पुलिस जाँच में जुटी
धनबाद । ‘यह प्यार है या धोखा’ यह तो पुलिस जाँच के बाद ही पता चल सकेगा। हम बात कर रहे हैं महिला थाना में पुलिस से फरियाद लगाती केरल निवासी एक महिला की। केरल निवासी महिला ने बताया कि केरल के एक कंपनी में धनबाद बलियापुर निवासी युवक मनोहर महतो के साथ वह काम करती थी। दोनों के बीच प्यार हुआ और उन्होंने आपस में शादी रचा ली।
जिसके बाद युवती ने अपने परिजन से मनोहर महतो के साथ शादी की सारी बात से अवगत करा दिया। दोनों हंसी खुशी रहने लगे। इसी बीच तीन माह पहले मनोहर महतो अपने पिता के बीमार होने की बात कर कर धनबाद आ गया। जिसके बाद से युवती द्वारा संपर्क करने पर मनोहर महतो उसका फोन रिसीव नहीं कर रहा है।
जिसके बाद अपने पति की तलाश में केरल से धनबाद आ गई और पति की तलाश में जुट गई है। परंतु पति का अब तक पता नहीं चल पाया है।
मामले में पुलिस ने संज्ञान लेते हुए बलियापुर पुलिस से संपर्क किया है। जिसके बाद पुलिस युवती को बलियापुर ले जाने महिला थाना पहुँची है। जहाँ उससे पूछताछ कर उसके पति मनोहर महतो की खोजबीन की जाएगी और तभी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View