बजरंगी प्रसाद यादव को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया गया
साहिबगंज। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय पदधिकारियों की सूची शनिवार को जारी कर दी गई है। इस नई टीम में सात उपाध्यक्ष, तीन महासचिव और सात सचिव नियुक्त किए गए हैं।
किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राजकुमार चाहर ने एक विज्ञप्ति जारी कर नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों के नामों की घोषणा और सूची जारी की।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से ताल्लुक रखने वाले मनोज यादव को मोर्चा का राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। जबकि शंभु कुमार, अनिल सुखदेवराव बोंडे और बाबूभाई जेबनिया को महासचिव बनाया गया है। जबकि प्राण कुमार दास, बंशीलाल गुर्जर, एस सुरेश रेड्डी, एड एस जयसूर्यन , जगन्नाथ ठाकुर, सरबजीत कौर बाथ और मुकेश मान को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
वहीं साहिबगंज जिले के युवा, कर्मठ नेता बजरंगी प्रसाद यादव को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया गया है।

Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
अवैध कोयला खनन ने ली युवक की जान, ईसीएल अधिकारी बेखबर: चरणपुर ओसीपी में हादसा
Quick View

