दारोगा का कोल कर्मी की पुत्री से चल रहा था प्रेम-प्रसंग,दोनों ने लिए मंदिर में सात फेरे
धनबाद। अपनी ड्यूटी करने के बाद तिसरा थाना के प्रशिक्षु दारोगा आशीष यादव ने थानेदार से बोला कि Uथोड़ी देर में आते है। जब नहीं आये, तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। बाद में पता चला कि इलाके की ही एक लड़की से दारोगा प्रेम में कैद हो गए हैं। लड़की के साथ धनबाद महिला थाने में जाकर सरेंडर कर दिया है। सूचना के बाद थानेदार समेत सभी पुलिसकर्मी हैरान रह गए। महिला थाने में हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद दारोगा को लड़की के साथ जीने-मरने की आजादी मिल गई। वह लड़की के साथ अपने घर झारखंड के कोडरमा निकल गये। प्रशिक्षु दारोगा आशीष यादव का बगल के ही एमओसीपी में रहनेवाले एक बीसीसीएल कर्मी की पुत्री से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों बालिग थे और एक दूसरे के साथ जीवन बिताने का फैसला कर लिया था। दारोगा ने शिव मंदिर में लड़की से शादी कर ली।
कोर्ट में भी दोनों ने शादी के लिए निबंधन करवाया था। शादी के बाद जब दोनों ने महिला थाना में सरेंडर किया, तो महिला थाना ने दोनों के परिवारवालों को बुलाया और मामले की जानकारी दी। वर पक्ष इस शादी से खुश थे, लेकिन लड़की पक्ष नाराज होकर चले गये। इसके बाद प्रेमी युगल अपना नया आशियाना बसाने के लिये निकल गये।

Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View

