भारतीय जनता पार्टी लोयाबाद मंडल द्वारा एकड़ा चालीस धौड़ा में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया
लोयाबाद। भारतीय जनता पार्टी लोयाबाद मंडल द्वारा एकड़ा चालीस धौड़ा में गुरुवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य रूप से बाघमारा विधायक ढुलू महतो के बड़े भाई शत्रुघ्न महतो व भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के धनबाद जिला महामंत्री तमाल राय उपस्थित थे। समारोह में सभी ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगा होली की अग्रिम बधाई दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शत्रुधन महतो ने कहा कि होली रंगो व भाईचारे का त्यौहार है। इसमें जात पात, ऊंच नीच का भेदभाव भुलाकर एक दूसरे के साथ मिलकर होली का त्यौहार मनाना चाहिए। इससे संगठन को मजबूती मिलेगी और आपसी प्रेम भाव बढ़ेगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को गुलाल लगा होली की बधाई दी। कार्यक्रम भाजपा के लोयाबाद मंडल के महामंत्री सह विधायक प्रतिनिधि दिनेश रवानी की अगुवाई में संपन्न हुआ।
समारोह में मुख्य रूप से लोयाबाद मंडल अध्यक्ष पप्पू सिंह, केंदुआ मंडल अध्यक्ष आनंद खंडेलवाल, धनबाद जिला युवा मोर्चा कार्यसमिति सदस्य सुनील राय, केंदुआ मंडल के युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष विक्की रवानी, अरूण गुप्ता, महिला नेत्री इंदु देवी, रवीन्द्र सिंह, केदार पासवान, नारायण साहू, रामसेवक केवट, शिवा दास, रवि राय, गोविंद बाउरी, अजय सोनकर, प्रदीप बाउरी, आकाश दास, अनिल पासवान, मनोज महतो, विकास कुमार आदि शामिल थे।

Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें

Quick View