ग्राहक बन कर आया चोर, सोने, चांदी के जेवरात की जानकारी ली अगले रात की चोरी
झरिया। झरिया के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के अंतर्गत डुमरी 2 नंबर स्थित दिव्या जेम्स एंड ज्वैलर्स मेकर दुकान में बीती रात चोरी हो गयी। चोरों ने दुकान का ताला तोड़ कर करीब डेढ़ लाख के जेवरात चोरी कर लिये। जब रोहित प्रसाद सोनी ने दुकान खोलने गये तो देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ है। दुकान से सारे जेवरात गायब है। रोहित ने घटना की जानकारी जोड़ापोखर थाना को दी।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस वहाँ पहुँची। फिलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है। घटना के संबंध में रोहित ने बताया कि मंगलवार को भोला महतो नाम का एक व्यक्ति अंगूठी का पत्थर लेने आया था। उसने सोने और चांदी के जेवरात की भी जानकारी ली और 100 रुपया एडवांस देकर चला गया। इसके बाद बीती रात यह घटना घट गयी।
रोहित ने कहा कि चोरी का शक पहले भोला पर ही हो रहा है। लेकिन जाँच के बाद ही पता चल पायेगा कि इस घटना को किसने अंजाम दिया। रोहित ने बताया कि लॉकडाउन के बाद काफी मुश्किल के बाद अपना कारोबार शुरू किया था। इस घटना से फिर से उसकी कमर तोड़ दी। रोहित परेशान है कि जिस पार्टी का काम लिया है उसे कैसे पूरा करेगा।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View