बासदेवपुर कोल डंप में सरदारी विवाद को लेकर दो महिलाओं का हाई वोल्टेज ड्रामा
लोयाबाद। सिंजुआ क्षेत्र 05 के बासदेवपुर कोलियरी कोल्डम्प में सरदारी विवाद गहराता जा रहा है। शुक्रवार को दो महिला सरदारी दावेदारी को लेकर कोल्डम्प में धरना पर बैठ गयी।धरने पर बैठने से बालाजी, कार्गो प्राइवेट लिमिटेड,स्वस्तिक और नरेश कुमार का ट्रांसपोर्टिंग ठप हो गया एक तरफ कोपली देवी तो दूसरी तरफ माया देवी अपनी-अपनी दावेदारी ठोक रही है। दोनों ठीक कोल्डम्प के मुख्य मार्ग पर जमीन पर बैठकर,एक दूसरे के ख़िलाफ़ आरोप लगा रही है। दो महिला द्वारा अचानक उठी इस मांग पर पुलिस भी परेशान है। पुलिस दोनों को समझाने का प्रयास कर रही है।लेकिन दोनों में से कोई भी समझने को तैयार नहीं है।थाना प्रभारी चुन्नू मुर्मू दोनों महिला की प्रदर्शन पर कहा कि कोल डंप में सरदारी नियुक्त करना पुलिस का काम नहीं है। विधि व्यवस्था के लिए पुलिस मौजूद है।
मैं हूँ पुरानी सरादर ,कोपली देवी
कोपली देवी का कहना है दिनेश रावानी उसकी सरदारी छीनना चाह रही है। वह पुरानी सरदार है। दिनेश पर साजिस का आरोप लगाते हुए कही कि रोजाना डंप से हाइवा में कोयला लोड होकर निकल रहा लेकिन उन्हें सिर्फ एक बार सरदारीन के नाम पर पैसा मिला है। आरोप लगाई की जानबूझ कर माया देवी खड़ा किया गया है।
मेरे स्वर्गवासी भाई ने दिया था सरदारीन,माया
जबकि माया देवी का किसी भी तरह से सरदारीन का हक नहीं बनता है।जबतक मुझे बकाया रकम नहीं मिल जाता हम यहाँ से नहीं उठेंगे।वहीं माया देवी ने कहा कि असल सरादर मेरे भाई जीतू पासवान था,जो अब इस दुनिया में नहीं है। तब मेरे भाई ने कोपली के बेटा सूरज चौधरी को उसकी गरीबी और मित्रता को देखते हुए दे दिया। अब कोपली देवी का बेटा सुरज बीसीसीएल में नौकरी करता है। कोपली को पति का पेंशन भी मिलता है।पहले से कोपली देवी की आर्थिक हालात मज़दूत हुई है। हमारे परिवार का हालात बदतर हो गया। भाई के मरने के बाद भाभी छोड़कर चली गयी। मेरे मॉ पिता को देखने वाला कोई नहीं है। वह एक एक पैसे को मोहताज है। हमें अब अपने मृतक भाई जीतू की सरदारी वापस चाहिए ताकि मैं भाई की जगह का फर्ज निभा सकूं। देर शाम दोनों महिला रास्ते से उठ गई और ट्रंस्पोर्टिंग चालू हो गया। सरदारी विवाद लिफ्टर और दिनेश रावानी मामले को सुलझाए: चुन्नू मुरु,थाना प्रभारी लोयाबाद
Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View