अवैध पानी कनेक्शन के खिलाफ नगर निगम की कार्यवाही, वसूला गया जुर्माना
धनबाद। नगर निगम ने अवैध पानी कनेक्शन रखने वालों के खिलाफ सोमवार को सघन अभियान चलाया। इस दौरान लिंडसे क्लब-एचई स्कूल रोड में अवस्थित रमेश आरओ वाटर नामक फर्म का अवैध पानी कनेक्शन को डिस्कनेक्ट किया गया, जबकि फर्म के संचालक से पाँच हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
धनबाद नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि उनके इलाके में जितने भी लोगों ने पानी का अवैध कनेक्शन गैरकानूनी तरीके से जोड़ा है, उनके खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है, ऐसे लोगों का पानी कनेक्शन काट कर उनसे जुर्माना वसूला जा रहा है, निगम की कार्यवाही से शहर में हड़कंप मच गया है।
नगर निगम का आम लोगों ने की तारीफ
नगर निगम के कुछ कर्मियों और निजी मिस्त्री की मिलीभगत से कई घरों और संस्थानों में अवैध पानी कनेक्शन जोड़ा गया है, निगम को वाटर टैक्स नहीं मिल रहा है। ऐसे अवैध कनेक्शन वाले से निगम के नाम पर कुछ लोग वाटर टैक्स की अवैध वसूली पिछले कई महीनों से कर रहे थे।
निगम के इस कार्यवाही की आम जनता ने प्रशंसा करते हुए कहा है कि अवैध कनेक्शन लेने वालों के साथ-साथ कनेक्शन जोड़ने वाले मिस्त्री और निगम के कर्मियों पर भी कार्यवाही सुनिश्चित की जानी चाहिए।

Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें

Quick View