नेताजी की 125वीं जयंती ‘पराक्रम दिवस’ पर बाराबनी विधानसभा भाजपा द्वारा निकला गया मोटरसाईकिल रैली
सालानपुर। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की125वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी संयुक्त मोर्चा बाराबनी द्वारा शनिवार को ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में मनाया गया। इस दौरान बाराबनी के आमडीहा मोड़ से चित्तरंजन तक भाजपा द्वारा भव्य बाइक रैली निकाली गई।
भारतीय जनता पार्टी बाराबनी मंडल -1के अध्यक्ष साधन राउत ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर आज का दिन पूरा देश पराक्रम दिवस के रूप में मना रहा है। बंगाल की धरती में जन्मे नेताजी आज पूरा देश का गौरव है। आज इसी पराक्रम दिवस के अवसर पर पूरा बाराबनी विधानसभा के भाजपा परिवार में उत्सव का माहौल है, साथ ही नेता जी को श्रद्धांजलि देते हुए एक विशाल बाइक रैली का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और नेता शामिल थे। इस दौरान बाराबनी मंडल -4 (सालानपुर) अध्यक्ष गोपाल रॉय, शुभाशीष भट्टाचार्य, मनोज तिवारी, मोबिन खान, उत्पल लायक समेत अन्य उपस्थित थे ।

Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View

