भाजपा के वनभोज से आगामी विधानसभा चुनाव में बाराबनी फतेह का बिगुल
सालानपुर। सालानपुर ब्लॉक भाजपा(बाराबनी मंडल-4) के तत्वावधान में सोमवार शिधाबाड़ी में सांगठनिक वनभोज का आयोजन किया। वनभोज में भाजपा के शिर्ष नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के बीच अगामी विधानसभा चुनाव में बाराबनी विधानसभा फतह करने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।
उक्त वनभोज में लगभग 700 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा लिया।सालानपुर ब्लॉक भाजपा(बाराबनी मंडल-4)अध्यक्ष गोपाल राय ने बताया कि हमारा यह वनभोज आगामी विधानसभा चुनावों की जीत के लिये की गई है। बाराबनी में कमल खिलेगा और हमलोग एकजुट होकर खिलाएंगे। साथ ही राज्य में भाजपा की सरकार ही बनेगी । हमारे सभी कार्यकर्ता आज यहाँ उपस्थित है, विधायक उम्मीदवार चेहरे के सवाल पर उन्होंने कहा कि चेहरा कोई भी हो हम लोग उन्हें पूर्ण बहुमत से विजयी बनाएंगे भाजपा के गुटबाजी के सवाल पर उन्होंनेे कहा कि यह सिर्फ बाहरीी चर्चा और अफवाह भारतीय जनता पार्टी में किसी भी प्रकार का गुटबाजी और द्वेष के लिए स्थान नहीं है।
वनभोज कार्यक्रम में बाराबनी मंडल 4 के महासचिव मनोज बाउरी, असंगठनिक मजदूर मोर्चा जिला सचिव मनोज तिवारी, जिला सदस्य बादल पाल, ब्लॉक महासचिव बिश्वजीत तिवारी, उपाध्यक्ष सत्यनारायण राय, जिला सदस्य गोपी गोराई, सलानपुर ब्लॉक युवा भाजपा अध्यक्ष उत्पल लायक, मोबिन खान, मुनमुन भट्टाचार्य एवं भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View