वार्ड 08 की महिलाओं द्वारा वन भोज का कार्यक्रम, मुख्य अतिथि के रुप में कल्याणी देवी हुईं शामिल
लोयाबाद वार्ड 08 कि महिलाओं द्वारा वनभोज का आयोजन किया गया। रविवार को 20 नंबर स्थित नदी किनारे हुए इस कार्यक्रम में बांसजोड़ा, निचितपुर, बासदेवपुर एकड़ा एवं लोयाबाद 09 की महिलायेंं व बच्चे शामिल थे।खुर्शीदा परवीन व पूनम देवी द्वारा आयोजित
मुख्य अतिथि के रूप में कल्याणी देवी उपस्थित थीं
इस वनभोज में मुख्य रूप से वार्ड 08 के पूर्व पार्षद महावीर पासी की पत्नी कल्याणी देवी मौजूद रही।इस दौरान महिलाओं ने कल्याणी देवी को बुके देकर सम्मानित किया गया। कल्याणी ने कहा बिते वर्ष 2020 में कोरोना काल के कारण सबसे मिलना नहीं हो रहा था। ईश्वर की कृपा है कि आज हमलोग सब सही सलामत है। कोरोना के उस बुरे दौर को छोड़कर अब आगे की सोचना है। बहुत खुशी की बात हैं कि महिलायें आत्मनिर्भर हो रही है इसका परिणाम आज का यह वनभोज बताया है। खुर्शीदा परवीन ने कहा कि हम सभी महिला एक जूट है। इस तरह का आयोजन से सभी का हौसला बढ़ा रहता है।
मौके पर पूनम देवी मुन्नी देवी, सुनीता देवी, उर्मिला देवी, गीता देवी, श्रीकांति देवी, विद्या देवी, उमा देवी, बसंती देवी, बिंदिया देवी, कमली देवी सहित अन्य महिलायें माजूद थी।

Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
अवैध कोयला खनन ने ली युवक की जान, ईसीएल अधिकारी बेखबर: चरणपुर ओसीपी में हादसा
Quick View

