एक क्विंटल चालीस किलो कि मछली जाल में फंसी, घाट पर लगी लोगों की भीड़
साहिबगंज जिले में एक मछली चर्चा का विषय बनी हुई है।गंगा नदी में मछुआरों ने इस मछली को पकड़ा है। करीब एक क्विंटल चालीस किलोग्राम वजन की यह मछली बघार या बाघर प्रजाति की बताई जा रही है। इसकी कीमत को लेकर भी आसपास के इलाके में इस मछली की खूब चर्चा हो रही है।
जानकारी के मुताबिक गंगा नदी में मछुआरे उस समय भौंचक्के रह गए जब उनके जाल में कोई भारी-भरकम सामान फंसा हुआ मालूम हुआ। बाद में पता चला कि यह कोई मछली है। बाहर निकालने पर मछुआरे वजन और साइज देखकर और चौंके।
देखने के लिए भीड़ उमड़ी :–
लगभग डेढ़ क्विंटल की मछली को देखने के लिए लोगों की वहाँ भीड़ उमड़ पड़ी। जिसे भी जानकारी मिली वह गंगा नदी की तरफ दौड़ा। वहाँ मछली को देखने के लिए भारी भीड़ रही। इस बीच आसपास के मछली व्यापारियों को भी इसकी भनक लग गई। वे भी मौके पर पहुँच गए। स्थानीय मछुआरे के अनुसार यह दुर्लभ प्रजाति की मछली है गंगा को शुद्ध रखने में यह मछली अहम भूमिका निभाती है। अभी तक मछली को सुरक्षित रखा गया है।इस संदर्भ में जलकर विभाग (फिशरी सोसायटी) से संपर्क साधने की कोशिश की गई ,पर संपर्क स्थापित नहीं हो सका।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View