राजकिशोर महतो के अंत्येष्टि में शामिल हुए टुंडी विधायक मथुरा महतो, पुष्प अर्पित कर नम आँखों से दी विदाई
बलियापुर: दिवंगत पूर्व सांसद सह टुंडी, सिंदरी के पूर्व विधायक राजकिशोर महतो का विनोद बिहारी धाम, बड़ादाहा में राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि हुआ। अंत्येष्टि के सभी प्रक्रिया में महतो शामिल रहे। मौके पर झारखंड सरकार की ओर से अंत्येष्टि में शामिल होने आये (सचेतक-सत्तारूढ़ दल) सह टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने दिवंगत राजकिशोर महतो को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नम आँखों से दी विदाई।
विधायक महतो ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि हमने झारखंडहित का बात करने वाला एक धरती पुत्र को खो दिया है, उनका कमी हमेशा खलेगा। हम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी का आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होंने ने दिवंगत राज किशोर महतो को राजकीय सम्मान दिलाने में सहयोग किये। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।
पूर्व विधायक आनंद महतो, मंत्री बादल पत्रलेख, पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो, विधायक अमर बाउरी, निरसा विधायक अपर्णा सेन गुप्ता, झामुमो सचिव पवन महतो, अशोक मंडल (निरसा), पूर्व विधायक योगेश्वर बाटुल, शिवा महतो, नागेंद्र महतो, भाजपा नेता गणेश मिश्र, मोहन महतो, नलीन जग्गू महतो, SDM सुरेन्द्र कुमार आदि मौजूद थे।
Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View