अंडरपास पुल के कार्य में घोर अनियमितता का मंडे मार्निंग द्वारा प्रमुखता से छापे गए खबर पर भाजपा नेता सह सांसद प्रतिनिधि प्रकाश नोनिया एवं झारखंड मजदूर मोर्चा के अध्यक्ष संतुल नोनिया ने संज्ञान
लोयाबाद। करोड़ो की लागत से पंजाबी मोड़ के पास बन रहे अंडरपास पुल के कार्य में घोर अनियमितता पर मंडे मार्निंग द्वारा प्रमुखता से छापे गए खबर पर भाजपा नेता सह सांसद प्रतिनिधि प्रकाश नोनिया एवं झारखंड मजदूर मोर्चा के अध्यक्ष संतुल नोनिया ने संज्ञान लिया है। दोनों नेताओं ने उपायुक्त को पत्र देकर जाँच की मांग की है। पुल निर्माण कार्य में कंपनी द्वारा घटिया सामाग्री के इस्तेमाल करने की बात कर आवेदन कि कॉपी प्रधानमंत्री,मुख्यमंत्री,डीजीपी व एसएसपी व सासंद चंद्र प्रकाश चौधरी को भी दी है। उपायुक्त को दिए लिखित पत्र में उन्होंने आरोप लगाया है कि अंडर पास पुल बनाने वाली एयूएम कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा पुल निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। साथ ही प्राक्कलन अनुसार कार्य नहीं किया जा रहा है जो जाँचोपरांत साबित हो जाएगा।
उन्होंने सरकारी राशि का दुरूपयोग को रोकने के लिए राष्ट्रहित व जनहित में इसकी जाँच कराने की मांग की है। बताया जाता है कि अंडर पुल निर्माण कार्य में एयूएम कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा ओबीआर पत्थर व खराब किस्म की मिट्टी का उपयोग किया जा रहा है।गार्ड वाल में भी अग्नि प्रभावित परियोजना का मृत पत्थर लगाया गया है।
कम्पनी धड़ल्ले से नियम को ताक पर रखकर करोड़ों की लागत से बनाई जा रही अंडर पास पुल निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल कर रही है। काम की समय अवधि भी फेल हो चुकी है।करीब 6 कोरोड़ की लागत से बनने वाली इस अंडर पास पुल को छह महीने में बन जाना था परंतु नौ माह बीत जाने के बाद भी इसका काम पूरा नहीं हो सका। पुल निर्माण कार्य की देख-रेख का जिम्मा स्टेट हाइवे अथॉरिटी ऑफ झारखंड के अधिकारियों का है परंतु उनके द्वारा भी लापरवाही बरती जा रही है।

Copyright protected