अनवर हयात को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर समर्थकों में खुशी , भव्य स्वागत
नवकेतन क्लब मैदान गोमो में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अनवर हयात को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। स्वागत समारोह में लोगों ने हयात को फूलों की माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। साथ ही एक दूसरे की मिठाई खिलाकर खुशियाँ मनाई।
इस दौरान यहाँ के लोगों ने कहा कि आज गोमो वासियों के लिए काफी खुशी की बात है कि पार्टी ने गोमो के एक नेक ईमानदार युवा एवं कर्मठ व्यक्ति को अल्प संख्यक मोर्चाका प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।
इससे यहाँ के आम जनता में काफी खुशी की लहर है। लोगों को इनसे काफी उम्मीदें जुड़ी हैं कि अब गोमो का विकास होगा। मौके पर अनवर हयात ने कहा कि पार्टी ने जिस उम्मीद से मुझे अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का पद दिया है। मैं पार्टी के उम्मीदों पर बिल्कुल खरा उतरूंगा।
मैं पहले भी गोमो वासियों के लिए दुःख सुख में खड़ा था और हमेशा खड़ा रहूँगा। समाज के सभी वर्ग के लिए हमारा दरवाजा खुला है। हम सभी भाई लोग गोमो का जो भी समस्या है मिल जुलकर उसका हल निकालेंगे।
इस दौरान गोमो के विभिमन समस्याओं के बारे में अध्यक्ष को जानकारी दिए गए। जिसे उन्होंने हर संभव प्रयास करने का भरोषा जताया।
Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View