विश्व पर्यावरण दिवस पर विधायक बिधान उपाध्याय ने कहा , शपथ लें कि पेड़-पौधे लगाकर उनकी रक्षा करेंगे
आसनसोल: आसनसोल बाराबनी विधानसभा क्षेत्र के कन्यापुर फांड़ी इलाके के बी ब्लॉक में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस का पालन किया गया। बाराबनी विधायक विधान उपाध्याय के नेतृत्व में पंचगछीया ग्राम पंचायत प्रधान मनोरंजन बनर्जी, कन्यापुर फांड़ी प्रभारी देबन्दू मुखर्जी, पंचायत सदस्य भवानी कर, दीपू चक्रवर्ती के नेतृत्व में किया गया ।
विधायक विधान उपाध्याय ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी प्रत्येक वर्ष पर्यावरण दिवस पर लोगों को जागरूक करने का विभिन्न अभियान चलाती हैं, उनकी अनुप्रेरणा से इस बार भी हम लोगों के बीच पौधा रोपन कर रहे हैं। कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर भव्य रूप से आयोजन नहीं किया जा सका है।
उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे बचाएं ताकि पर्यावरण संतुलन बना रहे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आदर्शों पर चलकर बंगाल की रक्षा करेंगे। सभी मिलकर फिर से शपथ लें कि पेड़-पौधे लगाकर उनकी रक्षा करेंगे और पर्यावरण का संतुलन बनाए रखेंगे।

Copyright protected