राम-रहीम की अगुआई हुआ होली मिलन समारोह , सभी संप्रदाय के लोग हुये शामिल
लोयाबाद।लोयाबाद क्षेत्र के बांसजोडा व एकड़ा में होली मिलन समारोह मनाई गई। बांसजोड़ा में राम रहीम के नाम से मशहुर असलम मंसुरी व राजकुमार महतो के सौजन्य से रविवार की शाम को आयोजित भव्य होली मिलन समारोह में सभी संप्रदाय के लोगों ने शिरकत कर दिया भाईचारा का संदेश। इस मौके पर रंग गुलाल खूब उड़ा। दो गोला का भी आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि कॉंग्रेस नेता जलेश्वर महतो ने कहा कि होली का त्यौहार भाई चारे और कौमी एकता के प्रतीक हैं। इसमें सभी संप्रदाय के लोग आपस रंग अबीर लगा कर गले मिल सभी शिकवा शिकायत दूर करते हैं। असलम मंसूरी व राजकुमार महतो ने कहा कि इस होली मिलन समारोह के आयोजन में सभी लोग बढ़चढ़ कर भाग लेते है। इस त्यौहार में लोग आपसी भेदभाव भुलाकर होली का त्यौहार मनाते है और एक दूसरे से गले मिलकर बधाई देते है।
एकड़ा में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में आजसु जिलाध्यक्ष मंटू महतो ने कहा कि होली रंगो का त्यौहार है।समाज में भी विभिन्न प्रकार के लोग रहते है।इस दिन न कोई बड़ा होता है ना ही छाेटा।सब रंगो की तरह मिलकर एक होकर होली मनाते है। होली आपसी भाईचारा व सोहार्द का पर्व है। व्यास संजय पासवान व नगीना पासवान ने एक से बढ़कर एक फगुआ गीत सुना कर खूब वाहवाही लूटी।
मौके पर कॉंग्रेस नेता राजीव रंजन प्रसाद शाहरूख खान मनोज कुशवाहा संजय साव शंकर केसरी कृपा शंकर सिंह संतोष महतो जितू वर्णवाल विनोद पासवान आदि मौजूद थे।

Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें

Quick View