प्याज से लेकर पारा शिक्षक तक , भाजपा के खिलाफहेमंत सोरेन ने कई मुद्दे उठाए
गोमो : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को टुंडी विधानसभा के तोपचांची प्रखण्ड के मदैडीह स्टेडियम मैदान में झामुमो प्रत्याशी पूर्व विधायक मथुरा प्रसाद महतो के पक्ष एक चुनावी सभा किया ।
इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में हर ओर भय का माहौल है। लोकतंत्र में बोलने की स्वतंत्रता भी नहीं दी जा रही है। क्या यही अच्छे दिन है। प्याज 160 रुपए बिक रहा है। सेब, मुर्गा, सस्ता और प्याज मंहगा हो गया है। गरीब भूख से मर रहे हैं। खेतों में पानी नहीं है। बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। नौजवान डिग्री लेकर सड़कों पर भटक रहे हैं। उनसे पकोड़ा बेचने को यह सरकार कह रही है। अब प्याज इतना मंहगा है कि पकोड़ा कैसे बनेगा।
भाजपा सरकार बेटी बचाओ और महिलाओं को सम्मान देने की बात कहती है तो दूसरी ओर बेटी महिलायेंं सभी अपने को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। पाँच साल यह सरकार ने पूंजी पतियों व्यापारियोंं के लिए काम किया।
एन आर सी से आने वाला दिन बहुत ही खतरनाक हो जायेगा। यहाँ विभिन्न जाती धर्म के लोग रहते हैं। यह सरकार सिर्फ हिन्दू-मुस्लिम नफरत का खेल खेलती है। नौजवानों के रोजगार और मजदूरों और किसानों गरीबों से इनका कोई लेना देना नहीं है। बैंक डूब रहे हैं। देश का भट्ठा बैठा दिया है। यह पार्टी ये नहीं कहती है चुनाव के बाद बलात्कारीयों को चुन चुन कर सजा दिया जायेगा। उन्होंने कहा आजसु पार्टी की लगाम भाजपा के पास है। केंद्र में साथ और यहाँ अलग चुनाव लड़ रहे हैं।
सरकार ने पारा शिक्षक , आंगन बाड़ी , छात्र नौजवान , किसान सभी को छला है। उन्होंने पार्टी प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो को टुंडी से भारी मतों से विजय बनाने की बात उपस्थित ग्रामीणों से कहे। टुंडी प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि जनता रघुवर सरकार से त्रस्त है।
सभी जगह मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 5 तक है। और यहाँ टुंडी में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक ही दिया गया है ये भेद भाव नहीं तो क्या है। उस वक्त ग्रामीण खेतों में होते हैं और मतदान कम होगा । इस बार जनता भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने पर उतारू है। मंच संचालन , जगदीश चौधरी ने किया।

Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View

