वर्तमान सरकार की गलत नीतियों के कारण आम लोग कमर तोड़ मंहगाई से परेशान – जलेश्वर महतो
बाघमारा में परिवर्तन का लहर चल पड़ा है। लोग चुनाव की घोषणा का इंतजार कर रहे थे। यह बातें रविवार को लोयाबाद कोक प्लांट में लोक आस्था का महान पर्व छठ पूजा के मौके पर आयोजित महा प्रसाद भोग कार्यक्रम में भाग लेने आये पुर्व विधायक सह कॉंग्रेसी नेता जलेश्वर महतो ने पत्रकारों से कही।
इससे पहले लोगों के द्वारा उन्हें साल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया उन्होंने कहा कि इस पर्व का महिमा अपार है। लोग श्रद्धा के साथ इस त्यौहार को मनाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चुनावी बिगुल फुंक चुका है। अब जनता के हाथ में है कि उन्हें कैसी सरकार चाहिए।
वर्तमान सरकार की गलत नीतियों के कारण आज आम लोग कमर तोड़ मंहगाई से परेशान हैं वहीं देश के आर्थिक मंदी की चपेट में आ जाने से युवा बेरोजगार होते जा रहे हैं। कॉंग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो गरीबों के लिए काम करती है। इस बार कॉंग्रेस गठबंधन की सरकार बनना तय है।
मौके पर मो० असलम मंसूरी राजकुमार महतो शंकर केसरी कारू गुप्ता विकास सिंह राहुल चौहान डब्लू पासवान कुंदन पासवान अजय पासवान भोलु पासवान राहुल पासवान भोली पासवान अनुप पासवान आदि मौजूद थे।

Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें

Quick View