दीपावली के दिन उखड़ा स्टेशन पर रेल दुर्घटना के चपेट में आए दो रेलकर्मी
अंडाल के निकट उखड़ा स्टेशन पर एक गंभीर रेल दुर्घटना के चपेट में आए दो रेलकर्मी
गुरुवार (19 अक्टूबर) आसनसोल मंडल में अंडाल के निकट उखड़ा स्टेशन के समीप ट्रैक पर काम करने के दौरान दो रेलकर्मी एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना की चपेट में आ गए। सिग्नल एवं दूरसंचार कर्मी रूपम पोद्दार और शौभिक हाती उखड़ा स्टेशन पर पॉइंट 59 पर काम कर रहे थे।
तभी ट्रेन नं. 53530 अंडाल-रामपुरहाट पैसेन्जर 11 बजे उखड़ा स्टेशन आ रही थी। ट्रेन को सामने देखकर दोनों रेलकर्मी हड़बड़ी में भागे और ट्रैक से गिर पड़े।
एक की मौत हो गयी और दूसरा घायल
घायल कर्मचारियों को अंडाल रेलवे अस्पताल ले जाने हेतु उखड़ा में तत्काल मेडिकल वैन की व्यवस्था की गर्इ। इस त्वरित कार्रवाई में अंडाल रेलवे अस्पताल में श्री शौभिक हाती की सदमे के कारण मृत्यु हो गई। दिवंगत श्री शौभिक हाती की अंत्येष्टि क्रिया हेतु तत्काल रु.10000 की राशि जारी की गई। दूसरे कर्मचारी, श्री रूपम पोद्दार को अंडल रेलवे अस्पताल से मिशन अस्पताल, दुर्गापुर भेज दिया गया। उन्हें मामूली चोट आई है।
घटना का जायजा लेने पहुंचे मण्डल अधिकारी
अपर मंडल रेल प्रबंधक, श्री आर.के. बरनवाल और वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर, श्री एम.के. मिश्रा घायल रेलकर्मी की स्थिति का जायजा लेने हेतु तुरंत अंडाल रेलवे अस्पताल और दुर्गापुर मिशन अस्पताल गए। घायल कर्मचारियों के परिवारों को जानकारी दी गई और आसनसोल मंडल के अधिकारी और कर्मचारियों ने भी मदद के हाथ बढ़ाए।
संवाद सूत्र : जन संपर्क अधिकारी, आसनसोल रेल मण्डल
अपने आस-पास की ताजा खबर हमें देने के लिए यहाँ क्लिक करें
Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View