कड़ी टक्कर से जीते आहलुवालिया, दुर्गापुर -भाजपा खेमे में खुशी की लहर
सुबह से ही मतगणना शुरू होते ही बीजेपी की बढ़त से पूरे देश में खुशी की लहर देखी गई। वहीं दुर्गापुर, आसनसोल, बर्द्धमान में भी गेरुआ शिविर में खुशी की लहर देखने को मिली । भाजपा के समर्थक नाचते-गाते तथा एक-दूसरे पर गुलाल लगाकर खुशियाँ मनाई।
बर्द्धमान दुर्गापुर लोकसभा केंद्र के भाजपा प्राची सुरेंद्र सिंह आहलूवालिया और तृणमूल कॉंग्रेस के प्रार्थी मुमताज़ संघमिता चौधरी में सुबह से ही कभी आगे तो कभी पीछे चल रहे थे।
यह देख कर मतगणना के कुछ दूर पर बीजेपी और तृणमूल कॉंग्रेस के समर्थकों के लिए टेंट बनाया गया था। जहाँ तनाव तनाव की स्थिति बनी हुई थी । यह देखते हुए सेंट्रल फोर्स सहित पुलिस तैनात की गई थी ताकि गड़बड़ी ना हो। फिर भी एक दूसरे पर अंगुली उठाना छोड़ नहीं रहे थे।
अंतिम समय में गिनती के दौरान मशीन खराब होने से कुछ देर तक मतगणना बंद रहा वीवीपैट के जरिए मतगणना की गई । जिसमें सुरेंद्र सिंह आहलूवालिया ने 1851 वोट से जीत हासिल की। इस सीट पर मुमताज़ संघमिता पिछली बार एक लाख से अधिक मतों से विजयी रही थी।
1 | S.S AHLUWALIA | Bharatiya Janata Party | 597450 | 926 | 598376 | 41.76 |
2 | ABHAS RAY CHAUDHURI | Communist Party of India (Marxist) | 161103 | 226 | 161329 | 11.26 |
3 | DR. MAMTAZ SANGHAMITA | All India Trinamool Congress | 595611 | 326 | 595937 | 41.59 |
4 | RANAJIT MUKHERJEE | Indian National Congress | 38481 | 35 | 38516 | 2.69 |
5 | RAMKRISHNA MALIK (DEV) | Bahujan Samaj Party | 13762 | 4 | 13766 | 0.96 |
6 | SUCHETA KUNDU(BANERJEE) | SOCIALIST UNITY CENTRE OF INDIA (COMMUNIST) | 6542 | 1 | 6543 | 0.46 |
7 | NOTA | None of the Above | 18526 | 14 | 18540 | 1.29 |
जीत हासिल होने के बाद से ही दुर्गापुर शिल्पाँचल सहित विभिन्न भाजपा के पार्टी कार्यालय में खुशी की लहर फैल गयी ।
अपने आस-पास की ताजा खबर हमें देने के लिए यहाँ क्लिक करें
Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View