15 अक्तूबर : दुर्गापुर क्राइम अपडेट
नशे में वाहन चलाते गिरफ्तार
दुर्गापुर: विधाननगर फ़ाड़ी की पुलिस ने नशे में वाहन चलाने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। रविवार आरोपी को अदालत में पेश किया गया पकड़ा गया आरोपी सुनील महतो तमलापारा इलाके का रहने वाला है ।
चोरी मामले में गिरफ्तार
दुर्गापुर: दुर्गापुर के न्यूटाउनशिप थाना की पुलिस ने चोरी मामले में शामिल एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। रविवार आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां सुनवाई के दौरान उसकी जमानत नामंजूर हो गई। पकड़ा गया आरोपी उत्तम तरफदार गनतंत्र कॉलोनी का रहने वाला है। इसके खिलाफ वर्ष 2012 में मामला दर्ज किया गया था ।
आग्नेयास्त्र रखने के मामले में गिरफ्तार
अंडाल थाना कि पुलिस ने अगयेनस्त्र रखने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। रविवार आरोपी को अदालत में पेश किया गया पकड़ा गया आरोपी चंदन सिंह अरविंद नगर कॉलोनी का रहने वाला है । इसके खिलाफ वर्ष 1999 में मामला दर्ज किया गया था। जमानत पर रिहा होने के बाद आरोपी फरार हो गया था। अदालत से इसके खिलाफ वारंट जारी की गई थी।
अश्लील हरकत करने के मामले में गिरफ्तार
दुर्गापुर: अंडाल थाना की पुलिस ने मारपिट करने एवं महिला के साथ अश्लील हरकत करने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया आरोपी गौतम बाउरी खांदरा के बाउरी पाड़ा का रहने वाला है। शनिवार को इसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
डकैती मामले में गिरफ्तार
दुर्गापुर: दुर्गापुर थाना कि पुलिस ने डकैती मामले में शामिल एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। रविवार आरोपी को अदालत में पेश किया गया पकड़ा गया आरोपी इंद्रजीत चक्रवर्ती बेनचिति के देवी नगर इलाके का रहने वाला है ।इसके खिलाफ 24 अक्टूबर 2016 को मामला दर्ज किया गया था। अदालत से इसके खिलाफ वारंट जारी की गई थी ।
अपने आस-पास की ताजा खबर हमें देने के लिए यहाँ क्लिक करें
Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View