गिरिडीह सांसद रवींद्र पांडेय ने भाजपा छोड़ने का फैसला छोड़ा
गिरिडीह : देश में लोकसभा चुनाव की सरगर्मियाँ चरम पर हैं। पहले चरण के बाद अन्य चरणों के लिए धुंआधार प्रचार-प्रसार जारी है। इसी बीच झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए बड़ी खबर आई है। गिरिडीह सांसद रवींद्र पांडेय ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वह अब लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। बता दें कि टिकट कटने के बाद रवींद्र पांडेय भी बेहद नाराज हो गए थे। उन्होंने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया था। लेकिन, उन्होंने आखिरी समय में अपना फैसला बदल लिया और भाजपा के लिए प्रचार-प्रसार करने को तैयार हो गए।
गौरतलब है कि झारखंड में गठबंधन के बाद गिरिडीह लोकसभा सीट आजसू के खाते में चली गई है। इसलिए, गिरिडीह से पाँच बार सांसद रहे रवींद्र पाण्डेय को पार्टी ने छठी बार मौका नहीं दिया। इस बार यहाँ से आजसू के उम्मीदवार चंद्रप्रकाश चौधरी चुनाव लड़ रहे हैं। रवीद्र पांडेय के इस बयान से झारखंड भाजपा में हलचल मच गई है।
भाजपा ने इस बार गिरिडीह सांसद रवींद्र पांडेय के अलावा रांची के सांसद रामटहल चौधरी, खूंटी के सांसद कड़िया मुंडा और कोडरमा सांसद प्रो० रवींद्र राय का टिकट काट दिया है। इन चारों को पार्टी ने स्टार प्रचारक बनया था।
अपने आस-पास की ताजा खबर हमें देने के लिए यहाँ क्लिक करें
Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View