भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री मनीष दूबे ने चलाया जनसंम्पर्क अभियान
मिहिजाम। जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के कुशबेदीया, सबडीहा, बागजोरी, आदि गाँवों में भाजपा द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस अभियान के माध्यम से ग्रामीण जनता से भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील की गई। मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री मनीष दूबे ने कहा कि मोदी जी के शासन काल में देश सुरक्षित हुआ है। कल तक भारत को आँख दिखाने वाले देश आज मोदी जी के नेतृत्व वाले भारत के सामने नतमस्तक हुए हैं। पूरे देश में अमन चैन से लोग रह रहे हैं। आजादी के बाद पहली बार मोदी जी के नेतृत्व में भारत स्वांवलम्बी बना है। सभी से आग्रह है कि जामताड़ा के विकास के लिए दुमका लोकसभा के युवा प्रत्याशी सुनील सोरेन को जीता कर दुमका लोकसभा के समुचित विकास में सहभागी बने तथा नरेन्द्र मोदी के हाथों को मजबुत बनाएं।
मौके पर गोराइनाला भाजपा के मंडल अध्यक्ष वासुदेव गोराई, सुनील पाल, चिरंजीव भंडारी, चंदन ठाकुर, अजित ठाकुर, अप्पु गोराई सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।
अपने आस-पास की ताजा खबर हमें देने के लिए यहाँ क्लिक करें
Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View