लोस चुनाव को लेकर झारखंड और बंगाल पुलिस ने बैठक कर रणनीति बनाई
आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने को लेकर बुधवार को इस्पात नगरी दुर्गापुर गेस्ट हाउस में झारखंड और पश्चिम बंगाल पुलिस ने बैठक की। बैठक में आईजी, झारखंड (वेस्टर्न जोन) राजीव मिश्रा, बोकारो के डीआईजी प्रभात कुमार, एसपी पुरूलिया, एसपी बीरभूम, एसपी झारग्राम, एसपी बाकूड़ा, एसपी मिदनापूर बाहमन टुडू, एसडीपीओ दुमका ऊज प्रकाश, एसडीपीओ निरसा विजय कुमार कुशवाहा, एसडीपीओ पाकुड़ अशोक कुमार सिंह, एसडीपीओ जामताड़ा मनोज कुमार झा एवं अन्य पुलिस अधिकारी शामिल हुए।
बैठक में आसन्न लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर दोनों राज्य पुलिस के बीच सीमावर्ती इलाकों को लेकर चर्चा हुई। दोनों राज्य के पुलिस ने लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए रणनीति बनाया। लोकसभा चुनाव को देखते हुए ही झारखंड और पश्चिम बंगाल सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था फुख्ता की जाएगी। दोनों राज्यों के सीमावर्ती लोगों की जाँच पड़ताल तेज कर दिया जाएगा। हर आने-जाने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखी जाएगा।
चुनाव के दौरान सीमावर्ती इलाकों में पुलिस का अभियान तेज होगा, ताकि चुनाव के समय में किसी प्रकार से कोई गड़बड़ी न हो सकें। डीआईजी बोकारो प्रभात कुमार ने बैठक के बाद बताया कि दोनों राज्य की सीमावर्ती इलाके के बारे चर्चा हुआ। जिसमें दोनों राज्य के तरफ से दो सौ से अधिक मुजरिमों का नाम की तालिका एक दूसरे को दिया गया। इनमे तीस माओवादियों का नाम है, तो कुछ अपराधी ऐसे है जो भगौड़ा घोषित किए जा चुके है। जिसका कोई आता पता नहीं है कि वह जिंदा भी है या मारा गया है।
इसके अलावा कुछ बड़े उग्रवादी भी हैं। नाम पूछे जाने पर बताया कि उनके पास सही तथ्य नहीं है। मगर कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि हर सीमावर्ती इलाकों में पुलिस की अभियान तेज गति से सीआरपीएफ जवानों को लेकर विभिन्न जगहों पर छापामारी की जा रही है। कुछ-कुछ जगहों पर नाका चेकिंग भी की जा रही है।
हर आने-जाने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। दोनों राज्यों में चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो इसके लिए दोनों राज्यों की सीमावर्ती इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। आईजी राजीव मिश्रा ने बताया कि दोनों राज्यों की सीमावर्ती इलाके को लेकर बैठक हुआ। जिसमें आसन्न लोकसभा चुनाव की तैयारी का जायजा लिया गया है।
अपने आस-पास की ताजा खबर हमें देने के लिए यहाँ क्लिक करें
Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View