कोडरमा पैसेंजर ट्रेन को मधुपुर और महेशमुंडा स्टेशन तक बढ़ाया गया
आसनसोल रेल मण्डल को ओर से कहा गया कि यात्रियों के सुविधा के लिए, 53370/53369 कोडरमा – कावर-पैसेंजर को दिनांक 25.02.2019 से मधुपुर तक बढ़ाया जाएगा। 53370 कोडरमा – मधुपुर पैसेंजर कोडरमा से 14.30 बजे खुलेगी तथा 18.35 बजे मधुपुर पहुँचेगी एवं वापसी में 53369 मधुपुर – कोडरमा पैसेंजर मधुपुर से 19.00 बजे खुलेगी तथा 23.25 बजे कोडरमा पहुँचेगी।
53366/53365 कोडरमा – कावर – कोडरमा पैसेंजर को दिनांक 25.02.2019 से महेशमुंडा तक बढ़ाया जाएगा। 53366 कोडरमा – महेशमुंडा पैसेंजर कोडरमा से 05.45 बजे खुलेगी तथा 08.45 बजे महेशमुंडा पहुँचेगी एवं वापसी में 53365 महेशमुंडा – कोडरमा पैसेंजर महेशमुंडा से 09.15 बजे खुलेगी तथा 12.25 बजे कोडरमा पहुँचेगी।
इस परिणाम को देखकर 53518 गिरिडीह – मधुपुर पैसेंजर के समय सारणी को पूर्व रेलवे के अधिकार क्षेत्र में संशोधन किया जाएगा। अभी यह गाड़ी गिरिडीह से 18.45 बजे खुलेगी तथा 19.50 बजे मधुपुर पहुँचेगी।
इसकी जानकारी आसनसोल रेल मण्डल द्वारा जारी किया गया
अपने आस-पास की ताजा खबर हमें देने के लिए यहाँ क्लिक करें
Copyright protected