सैनिकों के सम्मान में श्यामापद शर्मा निकले साइकिल यात्रा पर
दुर्गापुर शहर ए जोन टाउनशिप के सेकेंडरी रोड निवासी श्यामा पद शर्मा ने देश के लोगों को सैनिकों के प्रति सम्मान देने के उद्देश्य से रविवार से साइकिल यात्रा शुरू किया। जो महाराष्ट्र के सिरडी साई मंदिर में जाकर समाप्त होगा। मंदिर में पूजा अर्चना जवानों के रक्षा के लिए करेगा। रविवार को दोपहर में दुर्गापुर कोर्ट इलाका से वह साइकिल यात्रा शुरू किये।
उन्हें रवाना करने के लिए पत्नी असीमा देवी एवं परिवार के लोग पहुँचे थे। श्यामा पद शर्मा ने बताया कि वह 2007 से साइकिल यात्रा कर रहा है। पहले पोलियो मुक्त देश बनाने, प्रदूषण मुक्त देश बनाने के साथ अब सैनिकों के लिए साइकिल यात्रा शुरू किया। उन्होंने बताया कि यहाँ से महाराष्ट्र तक 2400 किलोमीटर का यात्रा 16-17 दिन में पूरा करेंगे।
प्रत्येक दिन 150-170 किलोमीटर साइकिल चलाएंगे एवं प्रत्येक दिन थाना या अन्य प्रशासन भवन में विश्राम करेंगे। श्यामा पद ने कहा कि आतंकियों ने हमारे देश के 44 जवानों को हमले में शहीद कर दिया। यह काफी दुःखद है। देश का हर नागरिक जवान के साथ है। यही वजह है कि जवानों एवं देश के जनता को संदेश देने के लिए यात्रा शुरू किया है।
अपने आस-पास की ताजा खबर हमें देने के लिए यहाँ क्लिक करें
Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View