तृणमूल कॉंग्रेस के दो गुट आपस में भिड़े, घटनास्थल से बम बरामद, एक दूसरे पर गंभीर आरोप
मिशन अस्पताल में ग्रुप डी की नियुक्ति पर शुरू हुआ विवाद
शुक्रवार की सुबह को मिशन अस्पताल के कुछ दूरी पर डी ग्रुप की नियुक्ति को लेकर तृणमूल कॉंग्रेस में आपसी संघर्ष से इलाके में उत्तेजना फ़ेल गई। सूचना पाकर आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के एसीपी आरिश बिलाल के नेतृत्व में विशाल पुलिस वाहिनी को उतारा गया। पुलिस उतरते ही दोनों ग्रुप के युवकों को खदेड़ कर अस्पताल से दूर किया गया। पुलिस को घटनास्थल से बम भी मिला है।
विश्वनाथ पड़ियाल के ट्रेड यूनियन अध्यक्ष बनाए जाने से शुरू हुआ है गुटबाजी
जानकारी के मुताबिक मिशन अस्पताल में ग्रुप डी की नियुक्ति को लेकर तृणमूल के दो गुट आपस में भीड़ गए, बताया जा रहा है कि प्रभात चटर्जी ने इलाके के पार्षद दीपंकर लाहा, साधन घोष, टेंपु बनर्जी आदि को यह दायित्व दिया था, जो बहुत दिनों से ही चली आ रही थी। मगर जब से ट्रेड यूनियन के अध्यक्ष विश्वनाथ पड़ियाल बने हैं, वह अपना विस्तार करने के लिए जी जान लगा दिए हैं। मगर कहीं भी यह सफल नहीं हो रहे हैं। उनको समर्थक मानने को तैयार नहीं।
दुर्गापुर स्टील प्लांट में भी गुटीय संघर्ष
दुर्गापुर स्टील प्लांट में भी इसी तरह की नौबत बनी हुई है। जब भी अंदर घुसते हैं वहाँ संघर्ष बढ़ जाता है। उनका तोड़ने का प्रयास काफी दिनों से ही चल रहा है, मगर प्रभात चटर्जी के ग्रुप को तोड़ नहीं पा रहे हैं। जिसके कारण उनको पीछे हटना पड़ रहा है। दायित्व मिलने के बाद भी उनको कोई मान नहीं रहा है। आज सुबह भी मिशन अस्पताल में पकड़ बनाने के लिए प्रभात चटर्जी के ग्रुप के साधीन घोष को तोड़ा है और साघीन घोष के सहारे मिशन अस्पताल में विस्तार करना चाह रहे हैं।
विश्वनाथ पड़ियाल जिसको लेकर आज सुबह असंगठित श्रमिक के नेता तृणमूल के विजय बनर्जी यहाँ देखभाल करते हैं, कुछ दिनों से ही साधीन घोष के साथ विजय बनर्जी का संघर्ष चल रहा था। आज सुबह साधन घोष के नेतृत्व में कौरंगो पाड़ा से कुछ युवकों को बुलाया गया था और विजय बनर्जी के साथ उलझ पड़े, विजय बनर्जी को यहाँ से चले जाने के लिए साधीन घोष 10 मिनट का समय दिया था, मगर विजय बनर्जी के समर्थक जो मिशन अस्पताल में काम करते हैं, सब डट पड़े और उसका मुकाबला किया।
विश्वनाथ पड़ियाल के लोग यहाँ दखल करना चाहते हैं – दीपांकर लाहा
दीपंकर लाहा ने बताया कि कुछ दिनों से यह झमेला चल रहा था। विश्वनाथ पड़ियाल के लोग यहाँ दखल करना चाहते हैं। जिसको लेकर ही यह संघर्ष हुआ है। कुछ दिन पहले ही जमुआ पंचायत में साधन घोष को इलाके के लोगों ने ऑफिस में बंद कर रखा था और गाड़ी में तोड़फोड़ की गई थी। साधन घोष इलाके में अड्डा का जमीन दखल कर लोगों को बेच देना आदि से जुड़े हुए हैं। इसकी जानकारी ऊपर नेतृत्व में दी गई है। प्रभात चटर्जी ने कहा कि हमने दीपंकर लाहा, टेंपो बनर्जी साधन घोष को दायित्व दिया था। आज जो घटना घटी है हमें नहीं मालूम, हम जानकारी लेकर बताएंगे और हमारे नेता जिला अध्यक्ष वी.शिवदासन दासु यह बता सकते हैं।
अपने आस-पास की ताजा खबर हमें देने के लिए यहाँ क्लिक करें
Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View