झारखंड का युवा, अमित ने तोड़ा ब्रूस-ली का रिकॉर्ड
हाई रेंज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अमित मोदक का नाम दर्ज हुआ, इससे पहले हाई रेंज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भारत के स्टार प्लेयर विराट कोहली, सानिया मिर्जा, सनत जयसूर्या जैसे नामचीन हस्तियों का भी नाम दर्ज है एवं इसके बाद अमित मोदक भी इसमें शामिल हो गए है।
गम्हरिया निवासी अमित मोदक ने मार्शल आर्ट में विश्व रिकॉर्ड बनाया है। अमित मोदक दुनिया के पहले मार्शल आर्ट खिलाड़ी बने जो सबसे तेज पंच मार सकते हैं। यह रिकॉर्ड अब तक किसी भी भारतीय खिलाड़ी के नाम नहीं था, जितनी भी रिकॉर्ड थी, वह सभी विदेशी खिलाड़ियों के नाम थे। जिसके बाद सभी को पीछे छोड़ते हुए अमित मोदक ने पूरे विश्व में अपना परचम लहराया और भारत देश का नाम रौशन किया।
इससे पहले महान मार्शल आर्टिस्ट ब्रूस ली का रिकॉर्ड 1 सेकंड में 9 पंच मारने का था जो अब तक किसी भी खिलाड़ी ने नहीं तोड़ा, लेकिन अमित मोदक ने 1 सेकंड में 10 पंच मार कर यह उपलब्धि हासिल की ओर भारत का नाम विश्व स्तर पर फैलाया। इसके साथ ही एक और रिकॉर्ड अमित मोदक के नाम रहा, जिसमें दुनिया का पहला ऐसा खिलाड़ी बने जिसने इतनी कम उम्र में यह रिकॉर्ड बनाया।
अमित मोदक कराटे एवं तीरंदाजी में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी एवं वर्तमान में जीडोनाऊ टाइकोंडो एसोसिएशन आफ झारखंड के अध्यक्ष हैं एवं खिलाड़ियों को मुफ्त में प्रशिक्षण देते हैं। इस उपलब्धि में अमित मोदक के कोच दीपेश सिंह ने अमित मोदी को बधाई दी एवं अमित मोदक के इस हुनर को ‘सर्वप्रथम पहचानने वाले स्टूडेंट गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने अमित को शुभकामनायें दी। स्टूडेंट गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने ही अमित मोदक के हुनर को पहचानते हुए उनको झारखंड का ब्रांड एंबेस्डर नियुक्त किया था।
अपने आस-पास की ताजा खबर हमें देने के लिए यहाँ क्लिक करें
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View