मोबाइल चार्जर के तार से गला दबा कर पत्नी की हत्या
पंचेत/: एक और जहां पूरा देश शक्ति की देवी मां दुर्गा के उपासना में लीन था वही चिरकुंडा थाना अन्तर्गत नूतन ग्राम में गुरुवार(29 सितंबर) को सोनाली मंडल की गला दबाकर हत्याकर दी गयी।
सोनाली के हत्या का आरोप उसके पति पिंटू मंडल पर लगा
पुलिस ने आरोपी पति पिंटू मंडल गिफ्तार कर जेल भेज दिया। शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिये धनबाद भेज दिया।
दोनों का विवाह 2002 में हुआ था
मृतका के छोटी बहन मोनाली का विवाह भी 2014 में पिंटू मंडल के भाई काजल मंडल के साथ हुआ।
पिता कैलाश मंडल ने पुलिस को लिखे शिकायत में कहा है कि दहेज के लिये पिंटू के परिवार हमेशा प्रताड़न करते रहते थे। जिसके कारण उनके पति ने उसकी हत्या कर दी। इसकी सूचना उनके आरोपी के छोटे भाई और छोटे दामाद काजल मंडल ने इसकी सूचना देकर बुलाया। पुलिस का कहना है कि मृतका को मोबाइल चार्जर के तार से गला दबा कर हत्या की गई है। पुलिस मामले की छनबीन कर रही है।
मृतका के बहन मोनाली मंडल ने अपने पति को षड्यंत्र का हिस्सा बताया
इधर मृतका के बहन मोनाली मंडल ने पुलिस को दिए आवेदन में अपने बहन की हत्या को लेकर जीजा सहित अपने पति काजल मंडल , हिमांशु मंडल , विजय मंडल भवानी मंडल पर षडयन्त्र कर हत्या का आरोप लगया है। उसका कहना था कि उनलगो ने चुप रहने अन्यथा अंजाम भुगतने की धमकी दी है। उसके घर अपने बहन के बेटों को लाने जाने के दौरान भी धमकी दी।
अपने आस-पास की ताजा खबर हमें देने के लिए यहाँ क्लिक करें
Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View