महिला कांग्रेस भूली नगर अध्यक्ष रीता सिंह के आवासीय कार्यालय में सुभाष चंद्र बोस की 122 वीं जयंती मनाई गई
धनबाद / भूली। भूली अम्बेडकर नगर में महिला कॉंग्रेस भूली नगर अध्यक्ष रीता सिंह के आवासीय कार्यालय में सुभाष चंद्र बोस की 122 वीं जयंती मनाई गई। मौके पर जिलाध्यक्ष सीता राणा ने कहा कि आजादी की लड़ाई में आज़ाद हिंद फौज का गठन कर अंग्रेजों से लोहा लिया और तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा का नारा लगा कर युवाओं को एकसूत्र में बांधने का काम किया। सुभाष चंद्र बोस के जय हिंद नारा आज भी राष्ट्रीय पहचान रखता है। आज भी सुभाष चंद्र बोस के विचार युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। आज युवाओं को बरगलाया जा रहा और धर्म व जाति के नाम पर उन्मादी बनाया जा रहा है। रीता सिंह ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस के विचार को आत्मसात कर युवा पीढ़ी देश के विकास में सहभागी बन सकता है।
इस जयन्ती कार्यक्रम में सुधीरा देवी, अंजू शर्मा, मालती देवी, जमुनिया देवी, रागेश्वरी देवी, कौशल्या देवी, देवकी देवी, अनिता देवी, पार्वती देवी, केशरी देवी, मैना देवी, दामनी देवी, जमुना देवी, सुलोचना देवी, रेखा देवी, सुनैना देवी, यशोदा देवी आदि मौजूद थी।
अपने आस-पास की ताजा खबर हमें देने के लिए यहाँ क्लिक करें
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View