देश एवं समाज की उन्नति में अपना योगदान दे – अमित
स्वामी विवेकानंद की 157वीं जयंती शहर में धूमधाम से मनाई गई। जगह-जगह विचार गोष्ठी और शोभायात्रा का आयोजन कर लोगों को स्वामी विवेकानंद जी के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया। इसी क्रम में नियामतपुर स्थित भाजपा सेंट्रल कार्यालय में कुल्टी मण्डल तीन ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए।
आयोजित कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्पदान कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। मौके पर भाजपा कुल्टी मण्डल तीन के अध्यक्ष अमित गोराई ने कहा कि स्वामी विवेकानंद महिलाओं की शिक्षा और देश की युवा शक्ति को धर्म मार्ग पर चलने को प्रेरित किए,
इसके लिए उन्होंने पूरे देश का पैदल भ्रमण किया और लोगों में जागृति लाई। गोराईने स्वामी विवेकानंद जी का संदेश ‘उठो जागो और तब तक मत रुको, जब तक लक्ष्य को प्राप्त न कर लो’ को दोहराते हुए युवाओं से देश एवं समाज की उन्नति में अपना योगदान देने का आह्वान किया।

अपने आस-पास की ताजा खबर हमें देने के लिए यहाँ क्लिक करें
Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
सुविधाओं की कमी से श्रद्धालुओं में रोष: बर्नपुर घाट पर अव्यवस्था का आलम
Quick View
Quick View
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View

