143 वाँ स्थापना दिवस पर महिला कॉंग्रेस का वृक्षा रोपण
भूली के अम्बेडकर नगर में शिव मंदिर में धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 143 वां स्थापना दिवस पर वृक्षा रोपण किया। मौके पर जिलाध्यक्ष सीता राणा ने कहा कि कांग्रेस का भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाई और आज़ादी के बाद विकास की नई परिपाटी शुरू की जिसने विश्व पटल पर भारत को नई पहचान दिलाई। कांग्रेस ने हमेशा गरीबों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं को लेकर काम किया और जनहित में सभी योजनाएँ चलाई। सीता राणा ने भाजपा पर हमला करते हुए कही कि आज भाजपा के पास ठोस योजना है ही नही, पहले योजना बनाते हैं, लागू करते हैं और बाद में मुकरना पड़ता है। विजन के अभाव में भाजपा गरीबों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं, व्यपारियों को मुसीबत में झोंक दिया है।
हम आज वृक्ष लगा रहे जिसका फायदा आने वाली पीढ़ियों को मिलेगा – सीता राणा
2019 में कांग्रेस पार्टी की राहुल गाँधी के अगुवाई में केंद्र सरकार बनेगी। इसके लिए महिला कांग्रेस कमर कस ली है। सीता राणा ने वृक्षा रोपण को लेकर कहा कि हम आज वृक्ष लगा रहे जिसका फायदा आने वाली पीढ़ियों को मिलेगा। मौके पर दुलारी देवी, सुधीरा देवी, रीता सिंह, अंजू शर्मा, मालती देवी, कलाकार देवी, सविता देवी, हुस्ना बानो, सावित्री देवी, गंगा बाल्मीकि, अजय चौधरी उर्फ गुड्डू चौधरीमुनेश्वर दास, विक्की कुमार दास, कांति देवी, विनय कुमार आदि मौजूद थे।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View