मार का बदला मार -जय बनर्जी
कांकसा के भाजपा नेता संदीप घोष का हत्या के खिलाफ भाजपा द्वारा बुधवार को दूसरे दिन भी एसडीओ कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया गया। इस धरना प्रदर्शन में भाजपा नेता जय बनर्जी शामिल हुए। इसके अलावा लखन घोरुई, अरिजीत राय, भोला साव,सुधा देवी के अलावा काफी संख्या में भाजपा समर्थक मौजूद थे। विरोध सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के नेता जय बनर्जी ने कहा कि राज्य में गणतंत्र नाम का कोई चीज नहीं है।
पंचायत चुनाव के बाद कई भाजपा समर्थकों का हत्या कर दिया गया है, लेकिन पुलिस कहीं भी हत्यारों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। संदीप पढ़ाई में काफी तेज था, जिसका हत्या तृणमूल कांग्रेस का इशारे पर अराजक तत्वों ने किया है। इस हत्या मामले का भी मुख्य आरोपी अब तक फरार है। पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा संयम के साथ जनतांत्रिक आंदोलन कर रहा है और इसका रिपोर्ट गृह मंत्रालय को भी भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि अब मार का बदला मार होगा। अब काफी अत्याचार हुआ, उसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
क्योंकि राज्य में कानून व्यवस्था नाम का कोई चीज नहीं है। लगातार तृणमूल का इशारे पर अराजक तत्वों द्वारा भाजपाइयों पर हमला हो रहा है। उन्होंने कहा कि तीन राज्यों में भाजपा के हार का कोई असर बंगाल में नहीं पड़ेगा। भाजपा के साथ बंगाल में लोग जुड़ रहे हैं। उन्होंने भाजपा कर्मियों को एक डायरी भी बनाने को कहा, ताकि अराजक तत्वों का खिलाफ भाजपा के सत्ता में आने के बाद उन पर कार्यवाही हो सके।
अपने आस-पास की ताजा खबर हमें देने के लिए यहाँ क्लिक करें
Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View