पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में कश्मीर का आनंद
पुरुलिया -झारखंड और पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्र पुरुलिया के साहेब बाँध में मंगलवार को पुरुलिया नगरपालिका और राज्य पर्यटन विभाग के सहयोग से कश्मीर की मशहूर शिकारा वोट का उद्घाटन राज्य के उन्नयन मंत्री शांति राम महतो के हाथों हुआ। पुरुलिया नगरपालिका के चैयरमेन शमीम दाद खान ने बताया कि यह पूरा कॉन्सेप्ट उनका है,
वो कुछ महीने पहले कश्मीर घूमने गए थे और शिकारा का आनंद उन्हें इतना प्रभावित किया की उन्होंने उसी वक्त यह निर्णय लिया कि ऐसा ही आनंद हमारे पुरुलिया के लोग भी उठा सके। आज उनकी सोच और प्रयास से पुरुलिया के साहेब बाँध में शिकारा बोट की शुरूआत हुई। जिससे पर्यटन को काफी बढ़ावा मिलेगा।
शिकारा बोट गुल, गुलशन,गुलफाम नाम से चलाये जा रहे है। यह बोट कश्मीर के नाविकों की है और लोग इसे चलाएंगे। प्रतिव्यक्ति 60 रुपये नौका विहार का शुल्क निर्धारित किया गया है। जिससे पुरुलिया नगरपालिका को भी रेवन्यू मिलेगा। इससे यहाँ के लोगों में भी काफी ख़ुशी देखि गई। स्थानीय पार्षद सोहैल दाद खान ने भी इसमें काफी सहयोग किया है। उन्होंने कहा कि यह पूरे बंगाल में पहला प्रोजेक्ट है, जिसका लाभ पडोसी राज्य झारखण्ड वासियों को भी मिलेगा।
अपने आस-पास की ताजा खबर हमें देने के लिए यहाँ क्लिक करें
Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View