भाजपा नेत्री रागिनी सिंह के चुनावी प्रचार में उनकी पुत्री शाक्षी सिंह उतरी
झरिया के कतरास मोड़ स्थित भाजपा कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया।जिसमे की बतौर मुख्य अतिथि के रूप शताक्षी सिंह उर्फ साक्षी उपस्थित थी वहीँ इस दौरान झरिया भाजपा की ओर से कई महिलाओं ने फूल माला और गुलदस्ता देकर शाक्षी सिंह का स्वागत किया। जबकि बैठक में महिलाओं ने कहा कि स्व. सूर्यदेव सिंह के समय से सिंह वे लोग मेंशन परिवार से जुड़े हुए हैं।और सिंह मेंशन परिवार हमेशा हम लोगो की मदद को खड़ा हैँ जबकि कोरोना काल में राशन, टैंकर के माध्यम से पानी अन्य सुविधा मुहैया कराने का काम किया था वहीँ 2019 के चुनाव में हार मिलने के बाद भी भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह झरिया में हमेशा दिखाई दी है और लोगों के बीच रही।जबकि कई वैसे भी प्रत्याशी हैँ जो चुनाव में जीत जाने के बाद भी हमारे मुहल्ले में नजर तक नहीं आई।और इस बार हमलोग ठान लिए है कि भाजपा के पक्ष मतदान कर भाजपा की प्रत्याशी रागिनी सिंह को भारी मतों से विजयी जीत दिलाने का काम करेंगे। वहीँ बैठक को संबोधित करते हुए शताक्षी सिंह उर्फ साक्षी ने कहा विपक्ष चुनाव जीतने के बाद 5 साल तक नजर नहीं आई, चुनाव आते ही दिखाई देने लगे है लोगों को अपना दुखड़ा सुना रही है। झरिया की जनता सब जान रही हैं कि जनता को किसने ठगने का काम किया हैं। मेरी मां रागिनी सिंह कोरोना काल में भी सेवा की भावना से रात दिन लोगों के लिए लगी रहती थी। एक बार मौका दे और भाजपा के पक्ष मतदान कर रागिनी सिंह और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करे चुकि भाजपा सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर काम कर रही है।और भाजपा के कार्यकाल में क्षेत्र का विकास होगा।वहीँ इस मौके पर झरिया की सैकड़ों महिलाओं ने भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह का समर्थन करते हुए जीत दिलाने का दृढ़ संकल्प को दोहराया और कहा कि इस बार रागिनी सिंह ही चुनाव जितेंगी,
संवाददाता – शमीम हुसैन

Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
सुविधाओं की कमी से श्रद्धालुओं में रोष: बर्नपुर घाट पर अव्यवस्था का आलम
Quick View
Quick View

