झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया
आज माननीय झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने 41 झरिया विधानसभा क्षेत्र से निर्वाची पदाधिकारी पीयूष सिन्हा के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। ज्ञात हो कि माननीय झरिया विधायक ने 2019 के विधानसभा चुनावों में झरिया से महागठबंधन और कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ा और 12,054 मतों के अंतर से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुँची थी
वहीँ नामांकन के दौरान रामधीर सिंह के परिवार का शामिल होना आज चर्चा का केंद्र रहा। धनबाद नगर निगम की प्रथम मेयर इंदु सिंह, बहु आसानी सिंह, भाई प्रशांत सिंह नामांकन के दौरान रघुकुल से समाहरणालय तक विधायक समर्थकों के साथ पहुंचे और जीत सुनिश्चित की कामना किया माननीय विधायक ने शीर्ष नेतृत्व और झरिया की जनता के प्रति धन्यावाद जाहिर करते हुए कहा झरिया की जनता को विकास दिख रहा है और यह सिलसिला आगे जारी रहे इसी भरोसे और समर्थन ने मुझे दोबारा मौक़ा दिलाया है।
उन्होंने कहा झरिया की जनता से मैंने वादा किया था कि झरिया से लापता विकास को मैं झरिया वापस लाऊँगी। उन दिनों झरिया को उजाड़ा जा रहा था हमने झरिया बचाने का संकल्प लिया था और हमने झरिया का ऐतिहासिक राजा तालाब को बचाकर, आरएसपी कॉलेज झरिया वापस लाकर, झरिया-बलियापुर रोड बनाकर और या झरिया का अपना अस्पताल बनाने का संकल्प लेकर यह करके दिखाया भी हैँ जबकि जलापूर्ति योजना का कार्य अंतिम चरण में है जिससे पूरे झरिया को पानी मिलेगा।
वहीँ पहले के जनप्रतिनिधियों ने झरिया का पानी धनबाद भेजकर झरिया के लोगों को अन्धकार में रखा था हमने मंईयाँ सम्मान योजना और मुख्यमंत्री ऊर्जा खुशहाली जैसी योजनाओं से जनता को भरोसा दिलाया कि यह झरिया उनका है।
पिछले पाँच सालों से हमने झरिया को उजड़ने से बचाया है अब की बार हमने झरिया के पुनर्निर्माण का संकल्प लिया है। झरिया का अपना अस्पताल, अपना पानी, अपना कॉलेज है – झरिया के लोगों के लिए काम होता देख विपक्षी घबराए हुए हैं। उनके लिए झरिया बसाव और विकास हमेशा से बेचैनी पैदा करती आई है।वहीँ हम हमेशा से झरिया के निर्माण और विकास को कृतसंकल्पित हैं और इसे पूरे पूरा करके ही रहेंगे और जो सपना झरिया की जनता ने देखा हैँ उसे हम हर हाल में पूरा करेंगे,
संवाददाता – श्रीकांत कुमार की रिपोर्ट

Copyright protected