“मुख्यमंत्री इस्तीफा दो” की मांग को लेकर भाजपाइयों ने किया देंदुआ मोड़ जाम
सालानपुर। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर की दुष्कर्म और हत्या मामले में राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अयोग्य मानते हुए शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी ने राज्य भर में मुख्यमंत्री की पद त्याग की मांग को लेकर जगह जगह सड़क जाम कर उग्र आंदोलन किया।
इस दौरान बाराबनी विधानसभा के समस्त भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुजीत मंडल की अगुवाई में सालानपुर थाना अंतर्गत देंदुआ मोड़ को लगभग आधा घंटा तक जाम कर दिया।
जिससे चित्तरंजन-नियामतपुर मुख्य मार्ग एवं कल्यानेश्वरी- देंदुआ मोड़ मुख्य चौराहा पर वहनों की भारी जाम लग गई।
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर राज्य सरकार एवं पुलिस प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की, साथ ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से इस्तीफा देने की मांग की।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुजीत मंडल ने कहा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुंडों की रानी बन गई है, राज्य में कानून नाम की कोई व्यवस्था नही है,
पुलिस राज्य की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस की संरक्षक बनी हुई है। मुख्यमंत्री स्वयं महिला होकर भी महिलाओं की रक्षा नही कर पा रही है।
आज तृणमूल कांग्रेस की समर्थक पुलिस ने हर जगह भाजपा की आंदोलन को कुचलने के प्रयास किया किन्तु विफल रहे।
इधर सूचना मिलते ही भारी संख्या में सालानपुर थाना एवं कल्यानेश्वरी पुलिस मौके पर पहुँचकर आंदोलनकारियों को समझना बुझाकर शांत कराया, जिसके बाद आवागमन सुचारू हो सका।
मौके पर सुभाशीष भट्टाचार्य, मंटू गांगुली, चिन्मय तिवारी, बाबन मंडल, एस एन रॉय, रेणु देवी समेत भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Copyright protected