भाजपा नेत्री रागिनी सिंह के नेतृत्व में संकल्प यात्रा को लेकर झरिया के कतरास मोड़ कार्यालय में बैठक आयोजित की गई
झरिया – भाजपा नेत्री रागिनी सिंह की नेतृत्व में संकल्प यात्रा को लेकर विधानसभा स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा के कई नेता शामिल हुए,
झरिया – भाजपा के झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का झरिया विधानसभा में संकल्प यात्रा कार्यक्रम को लेकर झरिया कतरास मोड स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह के नेतृत्व में विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजन किया गया वहीँ कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा धनबाद महानगर जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने की जिसमें 27 सितंबर को 12 बजे झरिया विधानसभा क्षेत्र के बस्ताकोला मंडल अंतर्गत आरएसपी कॉलेज प्रांगण में संकल्प यात्रा का कार्यक्रम किया जाना सुनिश्चित हुआ है कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु भाजपा पदाधिकारियों ने कई आवश्यक बातें अपने कार्यकर्ताओं के बीच रक्खी जिसमे बस्ताकोला मंडल अध्यक्ष समेत अन्य कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की जिम्मेदारी सौंपी गई है जिसके अंतर्गत कार्यक्रम के प्रचार प्रसार हेतु बैनर पोस्टर होडिंग एवं सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार करने को लेकर कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिया गया। वही बैठक में कार्यकताओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने कार्यक्रम को सफल एवं ऐतिहासिक बनाए जाने को लेकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का आह्वान भी किया इस बैठक में गणेश मिश्रा, श्रीराम यादव, महावीर पासवान, रमेश राही, मानस प्रसूनज़ संजय झा,उमेश यादव ,वीरेंद्र हंसदा, श्रवण राय, श्रीराम यादव, राजकुमार अग्रवाल,धुर्व हरि, राजकिशोर जेना,स्वरूप भट्टाचार्य, संतोष शर्मा, सुमन अग्रवाल, पूनम देवी, दिलीप भारती समेत सैकड़ों की संख्या में भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
संवाददाता, सूरज सिंह की रिपोर्ट

Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें

Quick View