झरिया — भगवान भोले शंकर के दर्शनार्थ हेतु कावरियों से भरी निःशुल्क बस की रवानगी आज झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के सौजन्य से की गई
झरिया। भगवान भोले शंकर के दर्शनार्थ जल अभिषेक के लिए झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह द्वारा जयरामपुर से देवघर के लिएआयोजित निःशुल्क बस सेवा सुविधा का रविवार को विधायक प्रतिनिधि के डी पाण्डेय ने झंडी दिखाकर रवाना किया। सारे कांवरियों को बच्चा गुट सुरेश माली और दिलीप महतो के नेतृत्व में 30 महिला तथा 45 पुरुष सहित बच्चे शामिल कांवरियों से भरी बस की रवानगी विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह को करने का कार्यक्रम आयोजित था, परंतु विधायक के छुतका में पड़ जाने के चलते उनके अनुपस्थिति पर विधायक प्रतिनिधि ने बस का उद्घाटन कर रवाना किए। इस दौरान निःशुल्क बस के अलावे विधायक की ओर से सभी 75 कांवरियों लिए आयोजित की गयी अंग वस्त्र , फल का कीट सहित वापसी तक भोजन नाश्ता का प्रबंध किए गए । खाद्य सामग्री का प्रतिनिधि केडी पाण्डेय ने कांवरियों के बीच वितरण किया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि के डी पाण्डेय ने कहा कि झरिया विधायक का लक्ष्य लोगों की सेवा करना है। वे निष्ठा भाव से लोगों की जन समस्याओं के समाधान के लिए सेवा भावना से कार्य करने में लगी है। मौके पर उमाशंकर शाही , मल्लू सिंह , रामबाबू सिंह , समरजीत सिंह , राकेश सिंह , दीपक सिंह , रूपक सिन्हा , रवि थापा , गौरव चक्रवर्ती ,सुरेश माली , दिलीप महतो ,चिक्कु सिंह , चंद्र विजय सिंह , विकाश सिंह ,भोला कुम्हार आदि मौजूद थे।
संवाददाता, मो. शमीम हुसैन की रिपोर्ट

Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें

Quick View