धनबाद के कोयलाँचल क्षेत्र में ईद-उल -अजहा का पर्व अक़ीदत के साथ मनाया गया
झरिया । झारिया कोयलांचल में ईद-उल-अजहा बकरीद का त्योहार अकीदत के साथ मनाया गया। मस्जिदों व ईदगाहों में उल्लास का माहौल देखने को मिला। कोयलांचल क्षेत्र के शालीमार, डिगवाडीह, भागा, बरारी, जीतपुर, बड़कीटांड, रमजानपुर, उपरकुल्ही, झरिया, लोदना के मस्जिदों तथा ईदगाह में नमाजियों ने नमाज अदा कर देश के लिए अमन चैन की दुआए माँगी। नमाज के बाद लोग एक-दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद दिया। नमाजियों ने नमाज के बाद खुदा की राह में जानवरों की कुर्बानी पेश किया। इस दिन जानवरों की कुर्बानी देने वालों की गुनाहों को अल्लाह मॉफ कर देता है और वह बंदा अल्लाह का महबूब बन जाता है। यह पर्व कुर्बानी का प्रतीक माना जाता है। ईद उल अजहा में कुर्बानी तीन दिनों तक होती है। वही जोड़ापोखर थाना प्रभारी बिनोद उराँव के नेतृत्व में क्षेत्र के सभी ईदगाह तथा मस्जिदों में नमाज होने तक दल बल के साथ तैनात दिखे
संवाददाता, मो. शमीम हुसैन की रिपोर्ट,

Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें

Quick View