मानवाधिकार सहायता संघ के प्रांतीय सम्मेलन में संघ परिवार के सभी पदाधिकारी उपस्थित हुए
दिनांक,23 अप्रैल 2023 को मानवाधिकार सहायता संघ का बिहार प्रदेश के पटना के दरोगा राय कम्युनिटी हॉल में प्रांतीय सम्मेलन प्रारंभ हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनू सिंह,भारत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यतेंद्र शर्मा , राष्ट्रीय सचिव पूरन सागर, राष्ट्रीय सहसंयोजक पवन बब्बर उपस्थित रहे। वहीँ झारखंड मानवाधिकार सहायता संघ की ओर से प्रतिनिधि स्वरुप झारखंड प्रदेश अध्यक्ष गौरव शर्मा , महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शिल्पी शर्मा एवं राष्ट्रीय महामंत्री साउथ ईस्ट जोन के नरेश बरनवाल ने अपनी भागीदारी दी। बिहार के प्रदेश अध्यक्ष सुवेंद्र कुमार पांडे और पूरे बिहार प्रदेश की कार्यकारिणी की टीम ने झारखंड के अधिकारियों का सम्मान किया और उनको बिहार प्रदेश में हो रहे प्रांतीय सम्मेलन में मनोबल बढ़ाने के लिए अपना कीमती समय निकालने के लिए धन्यवाद दिया।

Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें

Quick View