पूर्व विधायक ने पवई में जागरण मंच का किया उदघाटन
पवई निवासी अशोक सिंह, कृष्णा सिंह व बहादुर सिंह के सौजन्य से आयोजित भक्ति जागरण मंच का पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने फीता काटकर शुभारंभ किया। परिजनों के गंगा सागर तीर्थ से लौटने के खुशी में जागरण का आयोजन किया गया था। धनबाद से आये कलाकारों ने अपनी प्रदर्शन से उपस्थित लोगों को खूब झुमाया। इससे पूर्व आयोजको ने पूर्व विधायक सहित अन्य अतिथियो का माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि भक्ति में शक्ति होती है और शक्ति से ही सबका कल्याण होता है। कहा भगवान को पाने के एकमात्र रास्ता भक्ति है। कहा भगवान की कृपा सदैव अशोक सिंह, बहादुर सिंह, कृष्णा सिंह आदि परिवारों पर बनी रहे। मालूम हो कि अशोक सिंह की माता जी व कृष्णा सिंह के दादी जी सहित गाँव के अन्य कई लोग गंगा सागर तीर्थ से लौटे थे। इस दौरान पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, प्रमुख प्रतिनिधि उदय राणा व पाण्डेयबारा पंचायत के पूर्व मुखिया अनिल पांडेय ने भक्तिमय प्रस्तुति से सबको मोहित किया। मंच का संचालन समाजसेवी अशोक सिंह ने किया। मौके पर जीप सदस्य राकेश रंजन, मुखिया संघ अध्यक्ष बिरेन्द्र रजक, पूर्व अध्यक्ष राजदेव यादव, समिति सदस्य सहदेव प्रसाद यादव, अशोक यादव, समाजसेवी रामविलाश चनद्रवंशी, रामचन्द्र सिंह, सुनील सिंह, बिरेन्द्र चनद्रवंशी, अनिल दास, सहित अन्य उपस्थित रहे।

Copyright protected