सामडीह ग्राम पंचायत के गांव-गांव में चला ‘दिदिर सुरक्षा कवच’ अभियान
सालानपुर| राज्य की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस द्वारा राज्य भर में चलाए जा रहे ”दिदिर सुरक्षा कवच” अभियान के मद्देनजर रविवार आसनसोल नगर निगम मेयर सह बाराबनी विधायक बिधान उपाध्याय ने बाराबनी विधानसभा क्षेत्र के सामडीह ग्राम पंचायत के गावों का दौरा किया एंव दिदिर सुरक्षा कवच कार्यक्रम के ताहत जनसभा में ग्रामीणों की समस्या को सुना।
इस दौरान विधायक के साथ सालानपुर प्रखंड तृणमूल अध्यक्ष मो० अरमान, ब्लाक तृणमूल उपाध्यक्ष भोला सिंह मौजूद रहे।
कार्यक्रम की सुरुआत सुबह माँ मुक्ताचांडी मंदिर प्रांगन में पूजा अर्चना कर किया गया। जिसके बाद मेयर बिधान पंचायत के लोहाट गाँव पहुँचे जहाँ उन्होंने ने दुर्गा मंदिर परिषर में जनसभा में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना साथ ही तृणमूल कांग्रेस एंव दीदी के साथ बने रहने अपील की।
जिसके बाद विधायक ने पहाड़गोड़ा प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण किया।
कार्यक्रम के दौरान कई गांवों में दिदिर सुरक्षा कवच अभियान का प्रचार कर स्थानीय लोगो की समस्या को सुना।
दोपहर में श्री उपाध्याय पार्टी कर्मी कविता बाउरी के घर भोजन कर कुछ देर विश्राम किया।
बता दे कि दोपहर के बाद विधायक सामडीह ग्राम पंचायत गए, सामडीह बाजार में उन्होंने एक पथ सभा किया जिसके बाद सामडीह दुर्गामंदिर परिषर सामुदायिक भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया।
दिन के खत्म होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी कार्यकर्ता उज्ज्वल सूत्रधार के घर रात का भोजन कर के विश्राम करेंगे। मौके पर सामडीह पंचायत प्रधान जनार्धन मंडल, तृणमूल महिला नेत्री अपर्णा रॉय, गौरंगो तिवारी समेत अन्य उपस्थित रहे|

Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View

