विधायक उमाशंकर अकेला के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेसियों ने किया रोड शो
भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विधायक के नेतृत्व में चौपारण से बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता बरही पहुंचे। इससे पहले चौपारण स्थित विधायक आवास से विधायक की अगुवाई में चतरा मोड़ तक रोड शो में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। मौके पर विधायक ने कहा कि देश में सद्भावना खराब हो गई है, अपने गलत नीति और सिद्धांत से भाजपा ने देश को बांट दिया है कहा सभी धर्मों को एक साथ लाने के लिए पदयात्रा के माध्यम से भारत जोड़ो कार्यक्रम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हर विधानसभा के सभी प्रखंडों में पदयात्रा निकाली जा रही है, बरही विधानसभा में भी आज के कार्यक्रम में चारों प्रखंड के कांग्रेस के हजारों समर्पित कार्यकर्ता, बरही में जुटान होंगे। उन्होंने बताया कि देश में महंगाई की मार है और केंद्र सरकार के झूठे वादे से जनता पूरी तरह से कांग्रेस की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है कहां कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के पूरे देश में पदयात्रा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग भाग ले रहे हैं जो बदलाव की बयार है, मौके पर विधायक उमाशंकर अकेला, नंदू यादव, नागेंद्र दांगी, रामजीवन सिंह कांग्रेस अध्यक्ष विकास यादव बालकिशन यादव जानकी यादव संजय यादव नवीन यादव बीरबल साहू रेवाली पासवान बैजू गहलोत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View