झरिया के कतरास मोड़ में स्व. वीर सूर्य देव सिंह की जयंती मनाई गई मौके पर मुख्य रूप से भाजपा नेत्री रागिनी सिंह मौजूद रही
झरिया के कतरास मोड़ में स्व. सूर्यदेव सिंह की जयंती मनाई गई मुख्य रूप से भाजपा नेत्री रागिनी सिंह मौजूद रही,
झरिया, मजदूरों के मसीहा स्व. सूर्यदेव सिंह की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भाजपा नेत्री रागिनी सिंह के द्वारा इस महान मजदूरों के नेता का जन्मदिन मनाया गया, अपने समय में गरीब मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए हमेशा लड़ने वाले आज भी वे लाखों लोगों के दिलों में अपनी एक अलग छवि रक्खे हुए है। एक किसान परिवार में जन्में सूर्यदेव सिंह मजदूरों के दिलों पर राज करते आ रहे हैं तो ये कहना कही से भी गलत नहीं होगा वहीँ पिछले 83 वर्षों से उनकी जयंती मजदूरों के लिए किसी न किसी विशेष दिवस के रूप से कम नही रही हैँ आज स्व. सूर्यदेव सिंह की 83वीं जयंती झरिया के कतरास मोड़ स्थित सुर्यदेव सिंह चौक पर सैकड़ों लोगों की उपस्थिति के बीच मनाई गई। सुबह से ही कतरास मोड़ चौक पर स्वर्गीय सुर्यदेव सिंह के समर्थक कतरास मोड़ चौक पर जमा हो गए थे जबकि सिंह मेंसन परिवार सह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागनी सिंह ने सुर्यदेव सिंह के आदमकद प्रतिमा पर फूल माला और पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।इस मौके पर रागिनी सिंह के साथ भाजपा के कई नेता और कार्यकर्त्ता मौजूद थे
संवाददाता सूरज सिंह की रिपोर्ट

Copyright protected