ताजपुर मुखिया ने गरीब आदिवासियों के बीच किया कंबल वितरण
प्रखंड के ताजपुर पंचायत के जंगल किनारे बसे गांवों में कंबल घर पर जाकर वितरण किया जा रहा है। जिसमे मुख्य रूप से मुखिया उषा देवी, पंसस इंदु देवी, पंचायत सेवक मोहन यादव, रोजगार सेवक संजय कुमार के संयुक्त पहल से पंचायत के सुदूरवर्ती जंगली गांवों में जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी दीपक स्वर्णकार ने बताया कि विधायक स्वास्थ्य सह मुखिया प्रतिनिधि अभिमन्यु प्रसाद भगत ने अपने सक्रिय कार्यकर्ता संतोष चन्द्रवंशी, दीपक स्वर्णकार रितेश चन्द्रवंशी, नरेश सिंह, संजय राम, मोहन भारती दिलीप पासवान अनिल सिंह बिनोद कुमार के साथ जंगल किनारे बसे गांव बाराटाड ताजपुर में बसे आदिवासियों के घर-घर जाकर कंबल वितरण किये। जिसमें बगराई मुंडा, लादुर मुंडा, सुन्दर मुंडा, सोमावार मुंडा, रतना मुंडा, हिरदा मुंडा, डेमबा मुंडा, बडाये मुंडा सहित कई लोग को कंबल दिए। कंबल मिलने के बाद लोगो के चेहरे में खुशी झलक पड़ी और कहा कि घर पर कंबल मिल जाने से बुजुर्गों को 5-7 किमी आने-जाने से राहत मिला और अतिरिक्त बोझ से बचत हुआ।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View